RAIPUR. पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद आज नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं और ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हों मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर बड़ी बात कही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वे संगठन के निर्देश पर जल्द ही विधायक पद से इस्तीफा देंगे।

एयरपोर्ट पर मीडिया ने बृजमोहन से सवाल किया कि मंत्री नहीं बनाए जाने की कसक क्या उनके मन में है। बृजमोहन ने दो टूक जवाब दिया- मैं शुरू से कहता रहा हूं कि पद और प्रतिष्ठा आने-जाने वाली चीज है। लेकिन कार्यकर्ताओं और जनता से जो प्यास और आशीर्वाद मिलता है, वही परमानेंट है।

दरअसल, मोदी मंत्रिमंडल के गठन के बाद दिल्ली से लौटे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री नहीं बनाए जाने का दिल में कोई कसक है क्या ? पूछने पर कहा कि मैं शुरू से कहता रहा हूं कि पद और प्रतिष्ठा आने जाने वाली चीज है परंतु जो कार्यकर्ता और जनता का प्यार और आशीर्वाद है वह परमानेंट है ।

आज रायपुर लौटने पर एयरपोर्ट में बृजमोहन अग्रवाल के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और जोशीला स्वागत किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को करीब 5 लाख वोट से हराया है और रायपुर लोकसभा में एक बार फिर कमल खिलाया है।

जिसके बाद यह उम्मीद थी बृजमोहन अग्रवाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नही हुआ और केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिलासपुर सांसद तोखन साहू को जगह दे दी गई, जिसके बाद से ही कहा जा रहा है कि वे जल्द ही इस्तीफा सौंप देंगे।




































