BILASPUR. चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। चोरी का एक मामला कोनी थाना क्षेत्र के अपरा ग्रीन का सामने आया है। जहां पर शादी समारोह में शामिल होने गए प्रोफेसर के सूने मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। अलमारी में रखे गहने व कीमती सामान ले भागे। पड़ोसी ने ताला टूटने की जानकारी दी। चोरों ने लगभग 5 लाख रुपये का माल पार कर दिया है। पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें, कोनी के अरपा ग्रीन कॉलोनी में रहने वाले डॉ.सूर्यभान सिंह ने चोरी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वे परिवार के साथ 24 मई से बनारस गए हुए थे।
इस दौरान उनके मकान में ताला लगा था। जब वे घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे की आलमारी से नकदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया।
इसमें सोने की चूड़ी, सोने का हार, सोने की चेन, सात सोने की अंगूठी, झुमका, कान के टाप्स, मंगलसूत्र, कान की बाली, नथ, चांदी की चार पायल, चांदी की मछली, सिक्के व चांदी की हार सहित कई सामान गायब है।
डाग स्कवायड पहुंचा मौके पर
चोरी की शिकायत पर पुलिस ने डाग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। पुलिस की डाग मौके से पड़ोस के बस्ती तक गई। इसके बाद डाग रास्ता भटक गई।
पुलिस को आशंका है कि चोर आसपास के ही रहने वाले है। इसके आधार पर पुलिस आसपास के संदेहियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आसपास के आदतन बदमाश्ज्ञों की जानकारी जुटाई जा रही है।