KHAIRAGARH. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से पीएचई एसडीओ के रिश्वत लेने का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एंटी करप्शन ब्यूरो ने पीएचई एसडीओ को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार से बिल भुगतान के एवज में रिश्वत ले रहे थे।

एसीबी ने आज घूसखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने PHE विभाग के अधिकारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह छुईखदान के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का मामला है।

छुईखदान में पदस्थ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ रमेश मरावी को आज ठेकेदार प्रवीण कुमार तिवारी से डेढ़ लाख की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थी प्रवीण कुमार तिवारी ने शिकायत की थी, कि एसडीओ राजेश मरावे द्वारा टेंडर के बिल को पास करने के एवज में पिछले कुछ महीने से रुपये की मांग करता था।

एसडीओ की डिमांड से परेशान होकर ठेकेदार ने उसकी शिकायत आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा से की थी। जिन्होंने आज छुईखदान पहुंचकर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसडीओ को गिरफ्तार कर अपने साथ एसीबी टीम ले गई है, जहां उससे पूछताछ जारी है।

मामला छुईखदान के लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी विभाग उप खंड छुईखदान का है। क्षेत्र में नल जल योजना के करोडो रुपये के कार्य चल रहे हैं, पीएचई विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजेश मरावे को ठेकेदार से बिल का भुगतान करने के एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।






































