RAIPUR. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। प्रदेश की तीन सीट पर दूसरे चरण में मतदान किया जा रहा है। कांकेर, महासमुंद व राजनांदगाव तीनों सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य मतदाता वोट से तय करने मतदान कर रहे है। दोपहर एक बजे के अपडेट के मुताबिक जो आंकड़े प्राप्त हुए हैं उसमें कांकेर में सबसे अधिक 60.15 प्रतिशत तक मतदान हुआ है।
बता दें, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार की सुबह से चल रहा है। इसमें तीन प्रमुख सीट महासमुंद, राजनांदगांव व कांकेर सीट के लिए वोटिंग की जा रही है।
अभी तक निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक कांकेर में मतदान 60.15 प्रतिशत हुआ है।
वहीं महासमुंद में 52.06 प्रतिशत व राजनांदगांव में अभी 47.82 प्रतिशत तक ही मतदान हुए है।
पूर्व मुख्यमंत्री भी आजमा रहे किस्मत
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से राजनांदगांव सीट में प्रत्याशी है।
उनका मुकाबला भाजपा के सांसद संतोष पांडेय से है। मतदाता अपने क्षेत्र के सांसद का चुनाव करने के लिए मतदान कर रही है। परिणाम तो 4 जून को सामने आएंगे।
भूपेश नहीं डाल पाए खुद के लिए वोट
भूपेश बघेल पाटन क्षेत्र से विधायक है और उनको इस बार राजनांदगांव से पहली बार सांसद के लिए मैदान में उतारा गया है।
यहीं वजह है कि क्षेत्र बदलने के कारण वे खुद के लिए मतदान नहीं कर पाए है। इसी तरह से कई उम्मीदवारों के क्षेत्र बदल दिए गए है। इस वजह से वे भी खुद को वोट नहीं दे पाएंगे।