BILASPUR. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार-प्रसार का दौर जारी है। पूरे देश में सात चरण में मतदान होने हैं। ऐसे में अभी पहले चरण के मतदान के बाद जहां मतदान नहीं हुए उन क्षेत्रों में सभी पार्टी के राजनेता व जनप्रतिनिधि अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे है। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश के दौरे पर है। इस दौरे में बेलतरा क्षेत्र में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। सभा का आयोजन किया गया है। उनके स्वागत के लिए भाजपाइयों ने बुलडोजर रैली निकाली है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में उनके आने को लेकर खास उत्साह है।
बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में तीन चरण में चुनाव होने है। वहीं फिलहाल प्रचार का दौर चल रहा है।
सभी पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए पूरे देश के अलग-अलग जगहों में प्रचार के लिए पहुंच रहे है।
बिलासपुर में भी योगी आदित्यनाथ चुनाव के प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व भाजपाइयों ने भव्य बुलडोजर रैली निकाली। यह रैली सरकण्डा लोधीपारा से निकाली गई।
इसमें 20 से भी अधिक बुलडोजर निकाली गई। रैली नेहरू नगर चौक, राजेन्द्र नगर चौक सिविल लाइन सत्यम चौक, तालापारा, व्यापार विहार तारबाहर, शिव टॉकीज चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल बहतराई स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।
बुलडोजर चलाने के लिए फेमस है योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री है और अपने कार्यप्रणाली के लिए काफी लोकप्रिय भी है।
अपराधियों के घरों में बुलडोजर चलाने के लिए भी काफी जाना जाता है। यहीं वजह है कि भाजपाइयों ने बुलडोजर के माध्यम से स्वागत करने की योजना बनाई है।