BHILAI. श्री श्री मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा स्थापना दिवस और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का शीर्षक रामायण रखा गया था जिस वजह से यह और भी खास हो गया।

ग्रूप की सभी महिलाओं ने इसमें बढ़–चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने रामायण में मिला अपना–अपना किरदार बखूबी निभाया।

वही कुछ बहनों द्वारा नारी शक्ति से जुड़ी कविता, डांस और संदेश भी दिया गया। यह सब उन नारियों को समर्पित किया गया जिन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है।

सभी महिलाओं का मुख्य अतिथि विनीता पांडेय द्वारा सम्मान किया गया।

श्री श्री मातृशक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष नीलिमा शुक्ला, मीडिया प्रभारी उर्मिला अवस्थी एवं सभी बहनों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।





































