RAIPUR. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को भारतीय जतना पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, कांग्रेस छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू और कांग्रेस ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर BJP ज्वाइन कर लिया है।
किसान सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और विधायक अजय चंद्राकर ने भाजपा का स्कार्फ पहनाकर पार्टी में शामिल किया। दोनों नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।
इससे पहले अकलतरा से पूर्व कांग्रेस विधायक चुन्नीलाल साहू ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को को पत्र भेजकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेजा था। वहीं, एक और कांग्रेस नेता व कांग्रेस ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी।
इस्तीफे की जानकारी देते हुए चुन्नीलाल साहू ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा है कि कांग्रेस के समस्त दायित्यों व पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से आज त्याग पत्र दे दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन सिर्फ नाम का रह गया है। काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं का पार्टी में सम्मान नहीं हो रहा है।
नयापन और कोई बदलाव नजर नहीं आता। साथ ही कहा कि काम करने वालों का मूल्यांकन नहीं होता। हारे हुए लोगों पर भरोसा जताया जा रहा है। पार्टी में जो हार गए उन्हें फिर मौका दिया जा रहा है, जब कांग्रेस संगठन में यही सब चलेगा तो फिर ऐसी जगह रहने से क्या फायदा। इसलिए मैंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
2013 में कांग्रेस से चुने गए थे विधायक
कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू अकलतरा से 2013 में विधायक चुने गए थे। इससे पहले, विधानसभा चुनाव हार के बाद चुन्नीलाल साहू ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार हुई थी। इसके अलावा कांग्रेस नेता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर ने भी पार्टी छोड़ दी है।