BILASPUR. पूर्वमंत्री रविंद्र चौबे आज बिलासपुर पहुंचे। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्वमंत्री चौबे ने राज्य के विष्णुदेव सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। चौबे ने विष्णुदेव साय सरकार के तीन महीने के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ के पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को लोगों ने याद करना शुरू कर दिया है।
रविंद्र चौबे ने कहा कि जिसको लोग पहले जुमला कह रहे थे। अब उसको गारंटी कह रहे हैं। अब गारंटी पूरा होगा कि नहीं ये भी लोगों के सामने बड़ा प्रश्न है।
किसी भी सरकार के लिए 3 महीना अल्प कार्यकाल होता है, लेकिन भाजपा सरकार ने जिस तरह से इलेक्शन मेनिफेस्टो में बातें कही थीं, बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है कि, सरकार बहुत ज्यादा उस दिशा में आगे बढ़ रही है।
अब महतारी वंदन और किसान समृद्धि के नाम से जो अंतर की राशि देने की बात कही गई है, जिसके लिए सरकार ने बैंकों से कर्ज भी लिया है। उम्मीद करते हैं, इलेक्शन से पहले कम से कम दोनों उम्मीदें लोगों की पूरी हो जाएं।
चौबे ने धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर राजनीति करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा विकास, महंगाई, बेरोजगारी और गरीबों के उत्थान की बात नहीं करती है।
क्योंकि भाजपा केवल चिन्हित मुद्दों को लेकर राजनीति करना चाहती है। इससे स्पष्ट है विवादित मुद्दों को आगे कर भाजपा राजनीति करती है और जब भी चुनाव होते हैं ऐसे मुद्दे देखने को मिलते हैं।
कांग्रेस प्रत्याशियोें के नाम जल्द फाइनल होंगे
आगे उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में संभावनाएं अच्छी हैं। पिछले लोकसभा व अन्य चुनाव से कांग्रेस बेहतर स्थिति में रहेगी।
आगे उन्होंने कहा कि, अधिकांश बड़े चेहरे, नौजवान चेहरे इसबार लोकसभा में दिखाई दे सकते हैं। अधिकांश कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम जल्द फाइनल हो जाएंगे।