RAIPUR. लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीगढ़ में कांग्रेस का बड़ा झटका गया है। कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। दरअसल, अकलतरा से पूर्व कांग्रेस विधायक चुन्नीलाल साहू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को को पत्र भेजकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेजा है। वहीं, एक और कांग्रेस नेता चोलेश्वर चंद्राकर ने भी कांग्रेस छोड़ दी है।
चुन्नीलाल साहू ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया (X) पर दिया। टि्वटर हेंडल पर लिखा है कि कांग्रेस के समस्त दायित्यों व पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से आज त्याग पत्र दे दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन सिर्फ नाम का रह गया है। काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं का पार्टी में सम्मान नहीं हो रहा है।
नयापन और कोई बदलाव नजर नहीं आता। साथ ही कहा कि काम करने वालों का मूल्यांकन नहीं होता। हारे हुए लोगों पर भरोसा जताया जा रहा है। पार्टी में जो हार गए उन्हें फिर मौका दिया जा रहा है, जब कांग्रेस संगठन में यही सब चलेगा तो फिर ऐसी जगह रहने से क्या फायदा। इसलिए मैंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू अकलतरा से 2013 में विधायक चुने गए थे। इससे पहले, विधानसभा चुनाव हार के बाद चुन्नीलाल साहू ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार हुई थी। इसके अलावा कांग्रेस नेता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर ने भी पार्टी छोड़ दी है। संभावना जताई जा रही है कि चंद्राकर BJP ज्वाइन कर सकते हैं।