RAIPUR. छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग के अफसरों की नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। कई जिलों के संयुक्त, डिप्टी, अपर कलेक्टर बदले गए है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश में एक कलेक्टर को बदला गया है। IAS अमृत विकास तोपनो को सक्ती जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं IAS नुपूर राशि पन्ना को कलेक्टर से हटाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वरिष्ठ IAS अन्बलगन पी. सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS दीपक सोनी को आयुक्त मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
दीपक सोनी द्वारा आयुक्त मनरेगा का कार्यभार ग्रहण करने पर निहारिका बारिक आयुक्त मनरेगा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। IAS कुलदीप शर्मा प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधी प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अमृत विकास तोपनो को कलेक्टर जिला-सक्ती पदस्थ किया गया है। IAS नुपूर राशि पन्ना कलेक्टर जिला-सक्ती को CEO छग राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी के पद पर पदस्थ किया गया है। नम्रता जैन CEO जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर पदस्थ किया गया है।