INDORE. चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 12:35 बजे से 14:06 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 20 मार्च का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……
मेष – मेष राशि के जातकों को सामाजिक गतिविधियों में लाभ मिलने के योग रहेंगे एवं अपने किसी परिचित के द्वारा बड़े पद पर आसीन हो सकते हैं। व्यापार संबंधी कार्य भी सकारात्मक रहेंगे। ॐ गुरवे नमः का जप करे।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 8
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों का समय प्रतिकूल रहेगा और मनमुताबिक कार्य न होने की स्थिति में गलत संगत में पड सकते है सावधान रहे। धन हानि के भी योग है। ॐ विष्णवे नमः का जप करे।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 1
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों की किसी मित्र के साथ लंबी दूरी की यात्राएं होंगी तथा प्राकृतिक स्थल पर भी जाएंगे। पुरानी समस्याओं का निदान होगा। ॐ नमः महादेवाय नमः का जप करे।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 1
कर्क – कर्क राशि के जातकों को नौकरी संबंधी लाभ मिलने के योग रहेंगे। परिवार के साथ खरीदारी में लग सकते हैं तथा स्वयं के लिए भी कुछ खरीदी कर सकते है। ॐ नमः शिवाय का जप करे।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 7
सिंह – सिंह राशि के जातकों को बड़े इन्वेस्टमेंट के रखना चाहिए तथा माता-पिता की सेवा करनी चाहिए उचित रहेगा। अपने घर पर अधिक समय देना भी फायदेमंद होगा। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 1
कन्या – कन्या राशि के जातकों का शिक्षा का क्षेत्र फायदेमंद हो सकता है तथा शिक्षा संबंधी व्यापार में भी लाभ मिलने के योग्य है। आज मन प्रसन्न रहेगा तथा मन मुताबिक कार्य होंगे। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 9
तुला – तुला राशि के जातकों की तबीयत खराब हो सकती है तथा आर्थिक मामलों में थोड़ी कमी आ सकती है, जिससे परेशानियां बड़ेगी एवं मानसिक तनाव बड़ेगा। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करे।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 3
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक राजनीतिक मामलों में फायदे हो सकते हैं तथा बड़े पद पर आसीन होने के योग है। आज कोई पद प्रतिष्ठा से मन प्रसन्न होगा। ॐ श्री गणेशाय नमः का जप करे।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 9
धनु – धनु राशि के जातकों को अपने किसी बीमारी को लेकर परेशान हो सकते हैं तथा स्वास्थ्य में भी नुकसान हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें तथा बाहर खाने से बचे। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करे।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 1
मकर – मकर राशि के जातकों को अपने किसी परिचित के साथ ही कोई व्यापार करना चाहिए या पैसे देना चाहिए उचित रहेगा। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना थोड़ा नुकसानदेय हो सकता है। ओम गुरवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 8
कुंभ – कुंभ राशि के जातक भाई बहनों का सपोर्ट प्राप्त होगा एवं प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होने के योग रहेंगे, नौकरी पैसे संबंधी लाभ मिलने के योग हैं। ओम राहवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग ब्राउन एवं शुभ अंक 6
मीन – मीन राशि के जातक अपने द्वारा लिए गए फैसलो पर थोड़ा परेशान हो सकते हैं सावधान रहें। बड़े इन्वेस्टमेंट से बचे तथा दूर की यात्रा कम करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 2