MUMBAI. सिनेमाघरों में आए दिन नई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस बीच, बॉक्स ऑफिस में दो मूवी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रजनीकांत की लाल सलाम ने भी दस्तक दी। लेकिन उम्मीद के मुताबिक ये फिल्म अपना कमाल दिखा पाने में कमजोर साबित हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी की बहुत कम कलेक्शन के साथ शुरुआत हुई थी।

9 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघर में आते ही धमाल मचा दिया, लेकिन अब सिनेमाघरों तक दर्शक नहीं पहुंच रहे हैं। दो धर्मों के बीच भाईचारे का संदेश देती इस फिल्म में भरपूर एक्शन दिखा। इसमें रजनीकांत का रोल भी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना रहा है। सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के डायरेक्शन में इस मूवी में विक्रांत और विष्णु लीड रोल में हैं, जबकि, रजनीकांत ने कैमियो किया है।

इस फिल्म को थलाइवा की अन्य फिल्मों जितना प्यार मिला या नहीं इसका पता ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन से लगता है। छोटे से रोल के बावजूद रजनीकांत ने फिल्म में दमदार स्क्रीन प्रेजेंस दी है। ओपनिंग वीकेंड में यह मूवी 10 करोड़ कमाने के करीब पहुंच गई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई हासिल की। जबकि पहले दिन या आंकड़ा 3.55 करोड़ था। वहीं, दूसरे दिन 3.25 करोड़ पर कमाई पहुंच गई। लाल सलाम का टोटल कलेक्शन 9.70 करोड़ हो गया है।

मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका में नजर आए रजनीकांत
गौरतलब है कि ‘लाल सलाम’ में रजनीकांत कैमियो रोल में हैं, जहां वह मोइद्दीन भाई नाम के मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। मूवी का साउंड ट्रैक ए आर रहमान ने दिया है। रजनीकांत ने इस 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म में करीब 30 से 40 मिनट का कैमियो किया है।







































