BIJAPUR. छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के कंपनी कमांडर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है।

बताया जा रहा है कि कमांडर तिजाऊ राम भुआर्य दरभा के चौथी बटालियन में पदस्थ था। घटना कुटरू थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जवानों की टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। दरभा बाजार क्षेत्र के आसपास जवान ड्यूटी पर तैनात थे।

नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने दरभा के भरे बाजार में सीएएफ कैंप के कंपनी कमांडर पर टंगिया से हमला कर दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई।


कुटरू थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली बाजार की भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।

कंपनी कमांडर तिजाऊ राम शहीद हो गए।

CAF की चौथी बटालियन दरभा में पदस्थ तुजाउ राम भुआर्य मूलतः कांकेर जिले के रहने वाले थे। कुटरू पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।




































