INDORE. चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 14:06 बजे से 15:31 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 15 फरवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक को आज थोड़ा चिड़चिड़ापन हो सकता है तथा अपने बॉस से कहा सुनी हो सकती है, जिसके कारण पुराने प्रोजेक्ट हाथ से जाने के योग रहेंगे, इसलिए चुप रहना लाभकारी रहेगा। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 3
वृषभ – वृषभ राशि के जातक पुराने विवाद को लेकर चिंतित हो सकते हैं तथा प्रतिद्वंदियों से थोड़े परेशान हो सकते हैं। जरूरी बातों का ध्यान दें तथा मान मर्यादा में कार्य करें उचित रहेगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 6
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेंगे तथा व्यापार में उचित तालमेल बैठाने से व्यापार की स्थिति सुधरेगी। नौकरी पैसे संबंधी कार्यों में प्रगति होने के योग हैं। ओम हनुमते नमः का जाप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 5
कर्क – कर्क राशि के जातकों की स्थिति नाजुक हो सकती है तथा प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। इस हफ्ते किसी प्रकार के लेनदेन से बचे तथा कर्ज ना लेवे उचित रहेगा। ॐ गुरवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग स्लेटी एवं शुभांक 8
सिंह – सिंह राशि के जातक आज रचनात्मक कार्य के प्रति आकर्षित होंगे तथा मीडिया से जुड़े लोगों से दोस्ती करेंगे। हाथ में आए हुए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं, जो आपको आर्थिक सहायता प्रदान कर सकती है। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभ अंक 3
कन्या – कन्या राशि के जातकों को नए कार्य के प्रति ध्यान देना चाहिए तथा कार्य क्षेत्र में स्वस्थ रहने का प्रयास करना चाहिए। मित्रों के संग अच्छा समय बीत सकता है तथा आनंददायक व्यंजन मिल सकते है। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 2
तुला – तुला राशि के जातकों को निजी संबंधों में तनाव चिंता के योग हैं तथा उलझनें बढ़ सकती हैं। किसी चीज की डिमांड आपको परेशान कर सकती है तथा अपनों से दूरी बन सकती है। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 7
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों का सामाजिक क्षेत्र में लाभ होगा तथा मान सम्मान में वृद्धि होगी। मुश्किल परिस्थिति में आप बड़े कार्य करने में समर्थ होंगे तथा कार्य की प्रगति होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 1
धनु – धनु राशि के जातकों का रुझान धार्मिक क्षेत्र में बढ़ेगा एवं आध्यात्मिक क्षेत्र की तरफ आकर्षित होंगे। पुरानी परिस्थितियों से उभरने का प्रयास करेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 9
मकर – मकर राशि के जातक अधिक गतिशील रहेंगे तथा कार्य की प्रगति के लिए कठिन मेहनत करेंगे एवं स्वस्थ और हंसी-खुशी के साथ इन्वेस्टमेंट करेंगे जो लाभकारी रहेंगे। ॐ राहवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभांक 1
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को लंबे समय से कार्य न होने की स्थिति में थोड़े उदास तथा नकारात्मकता आ सकती है जो आपके व्यापार को प्रभावित करेगी तथा आर्थिक नुकसान देगी। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 3
मीन – मीन राशि के जातकों का कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं कठिन परिश्रम करेंगे, जिसका लाभ आपको मिलेगा। अपने द्वारा लिए गए फैसलों पर थोड़ा अविश्वास जता सकते हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 6