INDORE. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 15:30 बजे से 16:53 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 06 फरवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक अपनी सूझबूझ तथा उचित प्लानिंग से बड़े लाभ उठाने में सक्षम रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें तथा व्यापार पर ध्यान देवे उचित रहेगा। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 3
वृषभ – वृषभ राशि के जातक प्रेम संबंधों में कमजोर पड़ सकते हैं तथा अपने साथी से किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। व्यापार व्यवसाय की स्थिति नाजुक रहेगी तथा रूकावटों का सामना करना पड़ेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग ब्राउन एवं शुभांक 1
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को अपने लंबे करियर के लिए आगे बढ़ना चाहिए तथा शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी चाहिए उचित रहेगा। किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात आपको सहायता प्रदान कर सकती है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 2
कर्क – कर्क राशि के जातकों को अपने द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे अपने नियमों पर चले तथा सिद्धांतों का ध्यान रखें उचित रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आज इजाफा हो सकता है। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 5
सिंह – सिंह राशि के जातको के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है तथा नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। लंबे समय से बेरोजगार व्यक्ति को भी नई नौकरी मिलने से उत्साह बढ़ेगा तथा व्यापार के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन होगा। ओम् महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग सिल्वर एवं शुभ अंक 1
कन्या – कन्या राशि के जातकों को तलाक संबंधी मामले में लाभ मिलने के योग है एवं प्रॉपर्टी के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है तथा पैतृक संपत्ति भी मिलने के योग रहेंगे, जिससे आर्थिक सहायता मिलेगी। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गेहूंआ एवं शुभ अंक 3
तुला – तुला राशि के जातकों को किसी भी खतरे का ध्यान रखना चाहिए तथा बिना कारण किसी से विवाद नहीं करना चाहिए। वाहन को सावधानी से चलाएं। शाम होते-होते आर्थिक सहायता मिल सकती है। नारायण कवच का पाठ करेंगे।
शुभ रंग कला एवं शुभांक 8
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को राजनीतिक मामलों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं तथा पार्टी से आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियां भी बढ़ेगी और मान सम्मान में वृद्धि होगी। ओम विष्णवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 9
धनु – धनु राशि के जातकों का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है तथा आ रही समस्याओं का निदान मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा तथा बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 7
मकर – मकर राशि के जातक अपने भाई बहनों के साथ समय बिता सकते हैं एवं बड़े इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। परिवार से आर्थिक सहायता मिल सकती है तथा कार्य संबंधी मामलों में लाभ मिलने के योग रहेंगे। ओम गुरुदेव नमः का जाप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 9
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को किसी भी परिस्थिति में किसी से मन की बात नहीं करनी चाहिए तथा जरूरी मुद्दों पर काम करना चाहिए उचित रहेगा। अप्रशंसनीय कार्य हो सकते हैं सावधान रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभांक 6
मीन – मीन राशि के जातकों का मन मुताबिक कार्य हो सकता है तथा दीर्घकालिक व्यवस्थाओं में लग सकते हैं। अपने अनुभव का उपयोग करें तथा योग्यता के बल पर आगे बढ़े लाभ होगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभांक 2