RAIPUR. छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद BJP के नेता रायपुर पहुंच रहे हैं। इसकी क्रम में आज तेलंगाना के गोशामहल सीट से विधायक टी राजा रायपुर पहुंचे। वे रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दही हांडी मैदान में श्रीमद् भागवत कथा को सुनने पहुंचे।

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अनिरुद्धाचार्य श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही और भाजपा सरकार से एंटी कनवर्जन विंग बनाने की मांग की।

टी राजा ने कहा कि उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में धर्मातांरण हुआ है। कांग्रेस ने रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में रोहिंग्याओं को बसाया है। ये रोहिंग्या इतने खतरनाक हैं कि इंसान तक को खा जाते हैं। पिछली सरकार का पाप का घड़ा फूट गया और जनता ने कांग्रेस को सत्ता से हटा दिया। उन्होंने कहा कि जो धर्म परिवर्तन करें, उससे वोट डालने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। सरकारी नौकरी के लिए धर्मांतरित लोगों को अपात्र कर देना चाहिए। किसी प्रकार की सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिलना चाहिए।

पैंगबर मुहम्मद का अपमान करने का लगा था आरोप
गौरतलब है कि तेलंगाना में बीजेपी के सबसे बड़ा चेहरा टी राजा सिंह ने पिछले साल अगस्त में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को हमला बोलते हुए उन पर पैगंबर मुहम्मद को अपमान का आरोप लगा था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। अब करीब 14 महीने बाद पार्टी ने उनके निलंबन को रद्द करके उन्हें फिर से गोशामहल विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार बनाया है।

वह यहां से दो बार जीत चुके हैं। इसी विधानसभा के धूलपेट गांव में जन्में टी राजा सिंह की हिंदूवादी नेता के तौर पहचान रखते हैं। वे मुस्लिमों के खिलाफ अक्सर विवादित बयान देते आए हैं। वे 10 साल पहले टीआरएस से बीजेपी में आए थे।




































