KANKER. पखांजुर में BJP नेता असीम राय की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्या के इस मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं मुख्य आरोपी विकास तालुकदार फरार है। हालाकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के लिए 7 लाख की सुपारी दी गई थी। 1 लाख रुपये में कट्टा खरीदा गया था। हत्या में कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली भी शामिल है। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, 3 लाख नगद जब्त किए हैं। इस मामले का बस्तर रेंज IG पी सुंदरराज ने खुलासा किया है।
आपको बता दें कि बप्पा गांगुली नगर पंचायत अध्यक्ष है। नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। BJP पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या के पीछे राजनीतिक षड़यंत्र की बात सामने आ रही है। हत्या की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल शामिल है। वहीं मुख्य शूटर विकास तालुकदार फरार है।
गौरतलब है कि कांकेर जिले के पखांजूर में बीते 7 जनवरी को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई थी। पुराना बाजार इलाके में घटित घटना के विरोध में असीम राय के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था, जिसके बाद हत्याकांड की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी गठित की थी।
एसआईटी ने जांच के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल भी शामिल है। जांच में यह बात सामने आई कि पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और भाजपा पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या के लिए शूटर विकास तालुकदार को सुपारी दी थी।