INDORE. चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 11:14 बजे से 12:38 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 12 जनवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए तथा कमर में कोई दर्द हो सकता है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि गई होगी तथा आर्थिक लाभ मिलेगा। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 9
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों का थोड़ा स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए खानपान का ध्यान देवें तथा बाहर जाने से बचे। आज के दिन किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपको सही मार्ग बता सकती है। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 4
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को अपने साथी का ध्यान रखना चाहिए तथा उनकी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए उचित रहेगा।। घर परिवार में ध्यान देंवे तथा माता-पिता का सम्मान करें अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 9
कर्क – कर्क राशि के जातकों का समय सामाजिक गतिविधियों में लगेगा तथा किसी बड़े पद पर आसीन होने के योग रहेंगे। जनता का अधिक सपोर्ट मिलेगा, जिससे मूलभूत सुविधाओं को एकत्रित करने में सफल होंगे। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग स्लेटी एवं शुभांक 8
सिंह – सिंह राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी चाहिए तथा प्रतियोगी परीक्षा का ध्यान देना चाहिए उचित रहेगा। पुराने समय से चल रही समस्याओं का निदान खोजें, निदान मिलेगा। ॐ राहवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभांक 4
कन्या – कन्या राशि के जातकों का समय धार्मिक स्थल से जुड़ा हुआ रहेगा तथा अपने घनिष्ठ मित्र के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से जानकारी लेना ठीक रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 3
तुला – तुला राशि के जातकों को राजनीतिक मामलों में ध्यान देना चाहिए तथा बड़े अधिकारियों का सम्मान करना चाहिए उचित रहेगा। बड़े राजनेता से मिलने के लिए पूर्व अर्जी लगावे आज सफलता मिलेगी। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 5
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को अपने जीवन के बहुमूल्य विषयों पर ध्यान देना चाहिए तथा घर परिवार में आ रही समस्याओं के विषय में चर्चा करनी चाहिए उचित रहेगा। कर्ज लेने की स्थिति बनेगी। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 1
धनु – धनु राशि के जातकों को किसी लंबी दूरी की यात्रा करनी चाहिए तथा अपने बहुत अच्छे संबंध बनाने चाहिए उचित रहेगा। मन मुताबिक व्यंजन प्राप्त होने से मनप्रसन्न रहेगा तथा दूसरों के मन में अपनी जगह बनाने में सफल होंगे। ओम नारायणाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 3
मकर – मकर राशि के जातकों का समय अनुकूल है, जिसमें आप व्यापार में बड़े इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं तथा बड़ा लाभ उठा सकते हैं। शासकीय कामकाज में बढ़ोतरी होगी तथा आपसी संबंधों का सहयोग मिलेगा। ॐ महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 1
कुंभ – कुंभ राशि के जातक अपनी चंचल प्रवृत्ति के कारण कुछ नुकसान भोग सकते हैं तथा अपशब्द के कारण बड़े व्यापार में नुकसान भोग सकते हैं सावधान रहें तथा मौन रहने का प्रयास करें। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 2
मीन – मीन राशि के जातकों का वर्तमान समय अनुकूल है तथा बड़े व्यापार की इच्छा जागृत होगी एवं नए व्यापारियों से जुड़ेंगे तथा किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात आप में आत्मीयबल उत्पन्न करेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 5