INDORE. साल 2024 में ग्रहों की चाल अलग-अलग राशियों के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। साल के 12 महीनों में अलग-अलग स्थितियां बनेंगी। वृषभ राशि के जातकों के लिए जून महीने के बाद का समय शानदार होगा। पद-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। पुराने कर्ज तक निपटने के योग बनेंगे। इंदौर के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास बता रहे हैं कैसा रहेगा वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2024।
वर्ष 2024 में मंगल सूर्य की युति तथा मंगल की राशि में गुरु का रहना इस वर्ष भारत के लिए उन्नति के अवसर को उत्पन्न कर रहा है। इसके साथ ही भारतीय सभ्यता जैसे – सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल तथा राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में नए आयाम को लाकर क्रियान्वयन की क्षमता को बढ़ा रहा है। यह वर्ष सभी के लिए अच्छा रहने वाला है तथा आर्थिक रूप से मजबूती आएगी तथा सगे संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। इसी परिदृश्य में प्रत्येक राशि वालों के लोगों को लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष थोड़ा खर्चीला हो सकता है तथा नौकरी के क्षेत्र में उपलब्धियां कम हो सकती है, परंतु जून के बाद योग आपके पक्ष में बढ़ेंगे एवं नए पद प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगे। इससे जातक पुराने कर्ज को निपटाने में सफल होंगे। अर्थ को लेकर आपका कामकाज नहीं रुकेंगा परंतु मानसिक तनाव जरूर रहेगा।
स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा तथा अधिक परिश्रम से आपको लाभ मिलेगा। व्यर्थ विवाद में न फंसे एवं अपने अनुकुल कार्य करें उचित रहेगा। प्लास्टिक से सम्बन्धित व्यापार आपको लाभ पहुंचा सकता हैं।आपके लिए मई, अगस्त और नवंबर लाभकारी रहेंगे।
ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जाप करें। शुभ अंक 8।