BHILAI.छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर नागपुर में है तैयार हम राष्ट्रीय रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस रैली में छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका रहेगी।
बता दें, नागपुर में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक आयोजित की। जिसमें कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा के साथ ही प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर व मलकीत सिंह गैंदू को समन्वयक बनाया गया है।
इसके अलावा सदस्य के तौर पर गुरूमुख सिंह होरा, अरूण सिंघानिया, गिरीश देवांगन, सुबोध हस्तिवाल, विधायक देवेन्द्र यादव, नवाज खान को सदस्य बनाया गया है। इस रैली में पूरे भारत भर से कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि पहुंचेंगे। इस भव्य रैली में हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे।
नागपुर में 28 को होगा कार्यक्रम
है तैयार हम राष्ट्रीय रैली कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूर्ण होने पर किया जा रहा है। नागपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व सदस्य पहुंचेंगे। जहां पर पार्टी से जुड़ी बातों को व पार्टी के उद्देश्यों पर भी बातें होंगी।