RAIPUR. छत्तीसगढ़ की साजा विधानसभा से कांग्रेस के मंत्री रविंद्र चौबे चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने उन्हेे हराया है। इस विधानसभा में बिरनपुर केस ने बड़ा खेल कर दिया है। वहीं कुरुद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर 8046 मतों से जीत दर्ज की है।
वहीं बैकुंठपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी भैया लाल राजवाड़े 24717 वोट से जीत गए हैं। भाजपा के भैया लाल राजवाड़े को कुल 66035 मत मिले हैं। कांग्रेस की अंबिका सिंहदेव को मिले कुल 41321 मत है। सिहावा से राउंड- 19 अंतिम में कांग्रेस से अंबिका मरकाम 13102 मतों से जीत दर्ज की है।
मरवाही से बीजेपी प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची जीते। सारंगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी गनपत जांगड़े जीत गई हैं। उत्तरी जांगड़े 29695 मत से चुनाव जीत गई है। मुंगेली से भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले 12 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। अम्बिकापुर से करीब 158 मतों से टीएस सिंह देव हार गए हैं। उसके बाद कांग्रेस की तरफ से डाक मत्र पत्र के रिकाउंटिंग के लिए आवेदन दिया गया है।
लोरमी से भाजपा प्रत्याशी अरुण साव 39 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। आरंग विधानसभा सीट से मंत्री शिव डहरिया हारे गए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी खुशवंत सिंह साहब ने जीत हासिल की है। केशकाल से भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम 6143 मतों से जीत गए हैं।
बिलासपुर की कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव 10 हजार से अधिक मतों से जीते हैं। बेलतरा से भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला 12 हजार से अधिक मतों से जीते हैं। मस्तूरी से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया 10 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। वहीं जांजगीर जिले के पामगढ़ से कांग्रेस की जीत हुई है, शेषराज हरबंश यहां से जीत गए है। वहीं अकलतरा से कांग्रेस की जीत हुई है, राघवेंद्र सिंह की जीत हुई है। गरियाबंद से कांग्रेस प्रत्याशी जनक लाल धुव्र 817 मतों से जीते हैं।