INDORE. चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 16:27 बजे से 17 :47 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 24 दिसंबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……
मेष – मेष राशि के जातकों को सरकारी नौकरी को लेकर चिंता करनी चाहिए तथा कड़ी मेहनत करनी चाहिए। आज आपको मानसिक सुकून मिल सकता है एवं रिलैक्स महसूस कर सकते हैं। अपनी चीजों का रख रखाव अच्छी प्रकार से करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 1
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों के जीवन में कोई नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है तथा मजबूत परिस्थितियों बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखें तथा अपने बॉस से अच्छे संबंध बनाए प्रमोशन के चांस बढ़ेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग हर एवं शुभ अंक 6
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ाना चाहिए तथा अपने विचारधाराओं को सकारात्मक रूप से परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए। आज खरीदारी के लिए परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। ॐ महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 2
कर्क – कर्क राशि के जातकों को राजनीतिक मामलों में बड़े नेताओं से मुलाकात करनी चाहिए एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाना चाहिए उचित रहेगा। व्यवस्थित कार्य करने का प्रयास करें। ओम गुरवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 9
सिंह – सिंह राशि के जातकों को अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दूसरों की बातों में ना आए तथा व्यक्तिगत कार्य करें उचित रहेगा। आत्मविश्वास की वृद्धि के लिए किसी धार्मिक स्थल पर जाना लाभकारी हो सकता है। ॐ राहवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभ अंक 7
कन्या – कन्या राशि के जातकों मन स्थिर करके काम करना चाहिए तथा धैर्य और संतोष का परिचय देना चाहिए उचित रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है तथा माता-पिता से मार्गदर्शन लेना भी लाभकारी रहेगा। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभांक 8
तुला – तुला राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है तथा युवा वर्ग को सरकारी नौकरियां मिलने की स्थिति बनेगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों की दखलंदाजी न होने दे उचित रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 1
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक की फसी हुई वस्तुओं का पूरा पुनर्भरण होगा। सही मार्गदर्शन मिलने से आर्थिक लाभ मिलेगा तथा घर परिवार से धन मिलने पर व्यापार व्यवसाय बड़ेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी बनेगी। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 5
धनु – धनु राशि के जातकों को अपने निजी काम में किसी दूसरे की दखलंदाजी नहीं करवानी चाहिए तथा परिवार से जुड़कर काम करना चाहिए अच्छा रिजल्ट मिलेंगे। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा तथा आज शुभ परिस्थितियां बनेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभांक 4
मकर – मकर राशि के जातकों को खास लोगों के साथ संपर्क बनाने चाहिए तथा राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में आगे बढ़ना चाहिए अच्छा रिजल्ट मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी तथा कोई पद प्रतिष्ठा मिल सकती हैं। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 2
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को बड़े व्यापार की स्थिति बनेगी तथा नई साझेदारी से जुड़ेंगे। मौज मस्ती भरा दिन हो सकता है एवं बिगड़े हुए काम बनने से प्रसन्नता रहेगी तथा घर परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा। ओम नारायणाय नमः का जाप करें। शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 7
मीन – मीन राशि के जातक किसी बड़े काम की कंफ्यूजन में रहेंगे एवं दृढ़ शक्ति में भी कमी आएगी, जिससे फैसला लेने में आप लेट हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय की स्थिति कमजोर हो सकती है, इसलिए आज कोई नया काम ना करें। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग स्लेटी एवं शुभांक 3