BILASPUR.आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व संयुक्त मोर्चा के पुरानी पेंशन योजना को बहाल करो का आह्वान किया जा रहा है। इसी के तहत बिलासपुर जोन के बिलासपुर, रायपुर व नागपुर तीनों मंडल के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए गुप्त मतदान किया। यह अभियान साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे श्रमिक यूनियन के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
बता दें, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए रेलवे मेंस फेडरेशन व संयुक्त मोर्चा ने 21 व 22 नवंबर को गुप्त मतदान का अभियान चलाया। जिसमें कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के पक्ष में अपना मत दिया। कर्मचारियों में नई पेंशन स्कीम के खिलाफ आक्रोश दिख रहा है। मतदान हड़ताल के पक्ष में शत-प्रतिशत किया।
मत पक्ष में होगा तो करेंगे हड़ताल
अनिश्चितकालीन हड़ताल करने से पूर्व यूनियन द्वारा गुप्त मतदान कराया जा रहा है। इसमें कर्मचारियों द्वारा यदि कम मत हड़ताल के लिए मिलेगा तो हड़ताल नहीं होगी। लेकिन यदि पक्ष में मतदान हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
2004 से नियुक्ति वाले भी है पेंशन स्कीम में
1 जनवरी 2004 से नियुक्ति पाने वाले सभी कर्मचारियों पर नई पेंशन स्कीम लागू की गई है। इसका कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। बिलासपुर मंडल के सभी कार्यालय के सामने यूनियन के पदाधिकारी पहुंचे और कर्मचारियों से मतदान कराया। इस गुप्त मतदान में सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की जाएगी। नहीं करने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया है।