MUMBAI. फिल्म डायरेक्टर व निर्माता करण जौहर का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण फिर चर्चा में है। दरअसल, इस शो के तीसरे एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अनन्या पांडे ने पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रॉफेशनल लाइफ के बारे में बात करती नजर आईं। इसी दौरान सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन संग ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। इससे पहले शो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह नजर आए थे। वहीं, शो के दूसरे एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आए थे।

इस शो के दौरान करण जौहर ने सारा अली खान से सवाल किया कि आप दोनों साथ में काम कर रही हैं। आप दोनों दोस्त हैं। ये बहुत बढ़िया है क्योंकि आप दोनों एक ही एक्टर को डेट किया था। आप दोनों का एक एक्स बॉयफ्रेंड कॉमन है। आप दोनों ही कार्तिक आर्यन को डेट कर चुकी हैं। आप दोनों कार्तिक के साथ काफी चिल हैं। एक-दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल हैं। ये आप दोनों के लिए आसान रहा या मुश्किल? इसका जवाब देते हुए सारा अली खान ने कहा कि आसान तो नहीं था।

सारा ने कहा कि जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, चाहे वो दोस्ती हो, प्रोफेशनली हो या रोमांटिक रूप से, विशेष रूप से अगर मैं हूं, तो मैं रिश्तों में पूरी तरह से शामिल होती हूं और मैं रिश्तों में इंवेस्ट करती हूं। ऐसा नहीं है कि इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन आपको इस सबसे ऊपर उठना पड़ता है। आज की सिचुएशन कुछ और हो सकती है और कल कुछ और। एक ही इंडस्ट्री में रहकर आप ये नहीं कर सकते कि ओह! मैं इससे फिर कभी बात नहीं करूंगी या इसके बाद इससे फिर कभी नहीं मिलूंगी। ये सब नहीं होता है। वो कहते हैं नेवर से नेवर।




































