BILASPUR. राज्यसभा उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महादेव एप मामले में सीएम भूपेश बघेल की छवि खराब करने की कोशिश बीजेपी कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी ने जिस ड्राइवर के घर से पैसा बरामद किया है। जिसके बयान से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। वह ड्राइवर एक भाजपा कार्यकर्ता है। जबरन मुख्यमंत्री का नाम लेकर उनकी छबि को खराब करने की साजिश की जा रही है।
बता दें, राज्यसभा के उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी बिलासपुर चुनाव प्रचार के पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। प्रदेश की कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगने सभा में जनता को संबोधित करेंगे। उन्होंने कांग्रेस की सरकार को बेहतर बताया। साथ ही मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए ईडी व महादेव जैसे एप में फसाकर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की बात कही।
बघेल कई है मुख्यमंत्री को ही क्यों निशाना बना रहे
प्रमोद तिवारी ने कहा कि जो रूपये के साथ पकड़ गया। उसमें ड्राइवर ने बयान दिया है कि यह पैसा किसी बघेल के लिए है कहा सीएम बघेल के लिए है नहीं कहा। अगर सीएम बघेल होता तो वह सीधे सीएम का नाम लेता। सीएम का नाम सभी को पता रहता है और वह किसी बघेल के लिए था कहा। बघेल क्या सिर्फ सीएम ही है।
महादेव एप को केन्द्र का सपोर्ट
उन्होंने कहा कि महादेव एप को केन्द्र का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। नमो एप के नाम से सट्टा चल रहा है। और सरकार टैक्स ले रही है। मतलब सरकार खुद लोगों को सट्टा खिला रही है। इस विडियो को दुबई में शूट किया गया है। उसे भाजपा कार्यालय दिल्ली से जारी किया।