KANKER. छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान आज सुबह 07 बजे से लेकर साम 05 तक किया जाना हैं। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया हैं। इसमें पुलिस और नक्सलियों के बीच आधा घंटा तक मुठभेड़ चलने की खबर सामने आई है।
यह मामला नारायणपुर के थाना ओरछा के तादुर का हैं। जिसमें एक किसान के घायल होने की भी सुचना सामने आई हैं। हालांकि इसमें अब तक कितने लोग घायल है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं कुछ नक्सलियों की भी घायल या मृत होने की संभावना जताई जा रही हैं। घटनास्थल से पुलिस द्वारा AK47 भी बरामद किया हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा मतदाताओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण के मतदान के लिए सुकमा जिले में सुरक्षा के लिए कैंप तोंडामार्का से कोबरा 206 और सीआरपीएफ के जवान एरिया डॉमिनेशन अभियान में एल्मागुंडा गांव की ओर निकले थे। उसी दौरान कोबरा 206 के जवान निरीक्षक श्रीकांत का पैर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED में पड़ा जिससे वह ब्लास्ट हुआ हो गया। ब्लास्ट में घायल जवान का प्राथमिक उपचार कैंप में मेडिकल अफसर द्वारा किया जा रहा हैं।