BILASPUR. आज कल शेयर मार्केट में पैसा इनवेस्ट कर लाखों रूपये कमाने के लिए न जाने कितने युवा ट्रेडिंग कर रहे है। जिसमें फायदा व नुकसान होता ही रहता है। ऐसा ही सरकण्डा क्षेत्र की एक महिला डॉक्टर भी शेयर मार्केट में पैसा इनवेस्ट करती है। एक अंजान व्यक्ति के द्वारा मुनाफे के झांसे में आकर 3 लाख 19 हजार रूपये ठगी का शिकार हो गई। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें, सरकण्डा क्षेत्र के मोपका स्थित शिवम वाटिका कॉलोनी में रहने वाली महिला डॉक्टर मनीषा विजयवर्गीय शेयर मार्केट में पैसा इनवेस्ट करती है। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वे एक साल से शेयर मार्केट में टेªडिंग कर रही है। इसी दौरान उसकी पहचान शेयर मार्केट से जुड़े जितेन्द्र गढ़ामोडे से हुई।
उसने डॉक्टर को शेयर मार्केट में हुए नुकसान की भरपाई कराने का आश्वासन दिया। उसकी बातों में आकर डॉक्टर ने अपने शेयर अकांउट का ओटीपी अनजान व्यक्ति को दे दिया। जिसका फायदा उठाते हुए जालसाज ने डॉक्टर के खाते से 3 लाख 19 हजार की धोखाधड़ी कर ली।
ओटीपी बता दिया अनजान को
डॉक्टर ने उस व्यक्ति के बात में आकर नुकसान की भरपाई हो जाए यह सोचकर अपना ओटीपी बता दिया। जिसके चलते उन्हें इस धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा।