BHILAI. भिलाई के सेक्टर–10 में बीते दिनों पार्षद और पड़ोसी के बीच जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की बात थाने तक पहुंच गई। इसके बाद थाने के अंदर ही पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे ने सतपाल सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी।

सतपाल सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की थी। इसके बावजूद जब उसने देखा कि प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है तब वह टावर पर चढ़कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करने लगा। इसके साथ ही सतपाल सिंह ने आत्महत्या की धमकी भी दी थी। घंटों चले ड्रामे के बाद और पुलिस की समझाइश के बाद आखिर सतपाल सिंह टावर से नीचे उतर गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद दोनों पक्षों की बात न्यायलय के समक्ष गई जहां दोनों की पक्षों ने समझौता कर लिया और मामला सुलझ भी गया। लेकिन इसके बाद मोबाइल टावर कंपनी के एक कर्मचारी ने टावर पर चढ़े शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।
शुक्रवार सुबह मोबाइल टॉवर पर चढ़कर एक शख्स आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति सतपाल सिंह के खिलाफ टॉवर कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले को लेकर धारा 477 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


































