RAIPUR. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ‘आप’ दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरी है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आप का छत्तीसगढ़ में फोकस है। दरअसल, दिल्ली और पंजाब में बड़ी जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में किस्मत आजमा रही है।
इस बीच, छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने गुरुवार रात 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इससे पहले पार्टी ने दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों और पहली सूची में 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इस तरह पार्टी अब तक 33 सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं।
इन्हें मिला मौका
इसमें बैकुंठपुर से डॉ आकाश जायसवाल, कटघोरा से चंद्रकांत डिकसेना, लोरमी से मनभजन टंडन, मुंगेली से दीपक पात्रे, जैजैपुर से दुर्गालाल केवट, कसडोल से लेखराम साहू, गुंडरदेही से जशवंत सिन्हा, दुर्ग ग्रामीण से संजीत विश्वकर्मा, पंडरिया से चमेली कुर्रे, बस्तर से जगमोहन बघेल, जगदलपुर से नरेंद्र भवानी का नाम तय किया है।