RAIPUR. प्रदेश के मौसम मौसम में बदलाव शुरू हो चुका है।बदलते मौसम को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ने वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम के मिजाज में अभी फिलहाल उतना बदलाव नहीं है। लेकिन आज वाले सप्ताह में तापमान में गिरावट होगी। यानी 20 अक्टूबर के बाद ठंड बढ़ने लगेगी।
मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। शाम होती ही हल्की ठंड महसूस होने लगी। रात में तापमान में गिरावट की वजह से मौसम में ठंडकता बनी रही। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।