BHILAI. नेहरू नगर वेलफेयर एण्ड दशहरा एसोसिएशन की ओर से विजयादशमी का पर्व मंगलवार को दशहरा मैदान काली बाड़ी में किया जाएगा। इसमें 60 फीट के रावण का पुतला दहन किया जाएगा।
बता दें, नेहरू नगर विजयादशमी पर्व का आयोजन पिछले 16 वर्षों से किया जा रहा है। इसमें रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ का भी पुतला होता है। अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष 17 वां वर्ष है। इसमें 60 फीट रावण और 40 फीट मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला होगा। कार्यक्रम रात्रि 7.30 बजे होगा।

आतिशबाजी होगा खास
महासचिव मनीष सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में उत्सव को पारंपरिक रूप देते हुए आयोजन किया जाता है। इसमें गीत-संगीत खास होगा। इसके अलावा आतिशबाजी भी खास होगी। इसमें तरह-तरह के फटाखे से आतिशबाजी की जाएगी।
इनका है सहयोग
कार्यक्रम के लिए अध्यक्ष अनिल शुक्ला, उपाध्यक्ष बसंत चौबे, उमेश सिंह, महासचिव मनीष सोनी, कोषाध्यक्ष नरेश डोरा, सहसचिव शैलेन्द्र ताम्रकार, आशीष अग्निहोत्री, नवीन केडिया, शशांक रस्तोगी, विजय भाटिया के अलावा संरक्षण मंडल व कार्यकारिणी के सदस्यों का विशेष सहयोग है।



































