BHILAI. छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा चल रही थी। इसी बीच परिवर्तन यात्रा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां परिवर्तन यात्रा दौरान ड्यूटी पर पहुंचे पुलिस निरीक्षक को दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने ससपेंड कर दिया है।
दरअसल, 21 सितंबर को दुर्ग में भाजपा की परिवर्तन यात्रा चल रही थी। इस दौरान निरीक्षक राजेंद्र यादव में नशे की हालत में पाए गए। ड्यूटी पर नशे में होने की वजह से दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
आपको बता दें, भाजपा की परिवर्तन यात्रा में लाइन में पदस्थ निरीक्षक राजेंद्र यादव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्यूटी पर लगाई गई थी । इस दौरान निरीक्षक राजेंद्र यादव नशे की हालत में ड्यूटी करने पहुंच गए।
इतना ही नहीं बल्कि नशे की हालत में उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और लोगों से बदतमीज़ी भी की। उनके इस व्यवहार पर जब मामले की जांच कराई गई तो यह बात सामने आई कि ड्यूटी के वक्त वे नशे में थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मंगलवार को निरीक्षक राजेंद्र यादव को निलंबित करने का आदेश जारी किया। बताया जा रहा है कि निरीक्षक राजेंद्र यादव पर पहले भी महिला संबंधी अपराध दर्ज किया गया है।
एसपी शलभ कुमार सिन्हा का कहना है कि इस मामले में फ़िलहाल निरीक्षक राजेंद्र यादव का बयान आना बाकी है। इसके बाद मामले की जांच कर आगे की कार्यवाई की जाएगी।