JASHPUR. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों के साथ गांव के युवकों सामूहिक दुष्कर्म किया। गांव के बाहरी इलाके में जब दोनो बहने बेहोश मिली तो पूरा मामला सामने आया।
दरअसल, यह पूरा मामला जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र का है। शनिवार रात दो सगी बहनें अचानक गायब हो गईं।परिजनों ने लापता बहनों की खोजबीन शुरू की फिर भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया।
अगले दिन की सुबह दोनों बहने गांव के बाहर एक तालाब किनारे बेहोशी की हालत में पाई गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें घर लाया। पूछताछ पर यह बात सामने आई कि दोनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।
जंगल में लेजाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
परिजनों ने कांसाबेल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। दोनों बहनों ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गांव के ही रहने वाले है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।