RAIPUR. छत्तीसगढ़ में विधानभा चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच, आप ने अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने चौथी सूची में 12 उमीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
जारी सूची के मुताबिक रायपुर उत्तर से विजय गुरुबक्षणि को उमीदवार बनाया है। आरंग से परमानंद जांगड़े को मौदान में उतारा है, जबकि बिन्द्रानवागढ़ से भागीरथ मांझी चुनावी मैदान में उतरेंगे। रायगढ़ से गोपाल बापूड़िया को पार्टी का उमीदवार बनाया गया है। खल्लारी से नीलम ध्रुव को पार्टी ने मौका दिया है. बलौदा बाजार से संतोष यदु को टिकट दिया गया है। सीतापुर से मुन्ना टोप्पो को टिकट दिया गया है।

वहीं, जशपुर से प्रकाश टोप्पो और लुंड्रा सीट से अलेक्जेंडर को चुनावी मैदान में उतारा गया है।वहीं जांजगीर-चाम्पा से परमेश्वर प्रसाद पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में होंगे. जबकि पाली-तनखर सोबाराम सिंह को पार्टी ने अपना उमीदवार बनाया है। समरी सीट से देव गणेश टेकाम को टिकट दिया गया है। बता दें कि इससे पहले आप अपनी पहली सूची में 10, दूसरी में 12 और तीसरी सूची में 11 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है।

छत्तीसगढ़ में 45 उमीदवार उतार चुकी है आप
छत्तीसगढ़ में अब तक 45 सीटों पर उमीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। बता दें रविवार को ही कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी की। इसमें उसने सात उमीदवारों के नामों का एलान किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर अपने उमीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। वहीं बीजेपी की ओर से अब-तक 86 सीटों पर उमीदवारों के नामों का एलान किया जा चुका है, जबकि बाकी बचे 4 सीटों पर भी जल्द प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा।



































