RAIPUR. छत्तीसगढ़ के दूर्ग जिले से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रितपाल बेलचंदन को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रितपाल बेलचंदन पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।
गिरफ्तारी के बाद बीते दिनों जमानत पर प्रितपाल बेल चंदन की रिहाई हुई। जेल से निकलते ही प्रितपाल बेल चंदन ने प्रेस वार्ता रखी जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने सभी आरोपों को कांग्रेस द्वारा उनके खिलाफ की हुई साजिश बताया है।
उन्होंने कहा कि 15 करोड़ का आरोप लगाने वाले हाईकोर्ट में पेश किए गए चालान में 15 पैसे का साक्ष्य तक प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस वजह से मुझे जमानत मिली है।
यह सत्य की बड़ी न्यायिक जीत है। उनका कहना है कि अगर मामले में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए। जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर सच्चाई खुद ही सामने आ जाएगी।