RAIPUR. दीपोत्सव का पर्व आने वाला है। उसी को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण विभाग ने प्रदूषण को कम करने के लिए गाइड लाइन जारी की है। जिसके तहत सिर्फ दो घंटे ही पटाखे जलाए जा सकेंगे। दीपोत्सव में शाम से रात तक लगातार पटाखे जलाए जाते है जिससे बहुत ज्यादा ही धुंआ व प्रदूषण होता है। इस वजह से प्रदूषण पर रोक के लिए सकुर्लर जारी किया गया है।
बता दें, दीपोत्सव में हर घर में लोग पटाखे जलाकर उत्सव मनाते है। लेकिन उत्सव में पटाखे जलाने से पाबंदी नहीं बल्कि ऐसे पटाखे भी जलाए जाते है। जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। लगातार पर्यावरण प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। जो दीपोत्सव के बाद और भी बढ़ जाता है। ऐसे में पर्यावरण विभाग ने यह कदम उठाया है। पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव महादेव कांवरे ने आदेश जारी किया है।
दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखा
पर्यावरण विभाग की ओर से जारी किए गए सकुर्लर में पटाखे जलाने के लिए दो घंटे का समय दिया गया है। इसके बाद पटाखे जलाने पर पाबंदी होगी। जिसमें रात 8 बजे से रात 10 बजे तक ही पटाखा जलाने की मंजूरी दी गई है।
सभी जिलों में भेजा गया है सकुर्लर
पटाखे जलाने के लिए जारी किए गए गाइड लाइन का सकुर्लर सभी जिलों में भेजा गया है। बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, कोरबा, रायपुर सभी जगहों पर यह सकुर्लर कलेक्टर व एसपी कार्यालय में भेजा गया है।
1 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगा प्रतिबंध
सकुर्लर में दीपोत्सव, छठ व क्रिसमस के दौरान कितने समय तक पटाखा जाया जा सकता है इसके विषय में गाइड लाइन है। वहीं इसमें साफ तौर पर यह भी लिखा गया है कि 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक पटाखे जलाने पर प्रतिबंध होगा।