SARGUJA. छत्तीसगढ़ में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसे लेकर चुनाव से पहले नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। राज्य में दो चरणों में चुनाव होगा जिसमें अब दूसरे चरण के नामाकन की प्रक्रिया अब भी जारी है।
इसी कड़ी में आज अबिकापुर जिला में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और लुड़ा विधायक डॉ प्रीतम राम अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ सीएम बघेल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी शामिल होंगे। इसके बाद पार्टी के सभी दिग्गज नेता आम जनसभा को संबोधित करेंगे।

नामांकन प्रक्रिया के चलते कांग्रेस अपनी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। आज नामांकन के बाद अंबिकापुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन के बाद इस चुनावी रैली के जरिये कांग्रेस पार्टी शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है।




































