BHILAI. श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति कोसा नगर भिलाई में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शानदार 18 वर्ष के उपलक्ष्य में बड़ी धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने कहा कि श्री कृष्ण का जन्म विपरीत परिस्थियो में हुआ था। यह एक ऐसा समय था जब उत्पीड़न बड़े पैमाने पर था, स्वतंत्रता से वंचित किया गया था, बुराई सब ओर थी, और जब उनके मामा राजा कंस द्वारा उनके जीवन के लिए संकट था। भगवान ने कुरुक्षेत्र में गीता का ज्ञान देकर संसार में धर्म का संदेश दिया है।
जन्माष्टमी पर्व लोगों द्वारा उपवास रखकर, कृष्ण प्रेम के भक्ति गीत गाकर और रात्रि में जागरण करके मनाई जाती है। हमारी सेवा समिति द्वारा धार्मिक ,सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने हेतु प्रतिवर्ष इसका आयोजन किया जाता है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने कहा आगे कहा कि 8 सितंबर 2023 को शाम 5:00 बजे दही लूट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजयी गोविंदाओ को पुरस्कृत किया गया। शाम 7:00 बजे लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकरंग अर्जुंदा की प्रस्तुति छॉलीवूड के मशहूर कलाकारों के गरिमामयी उपस्थिति में गई।
कलाकारों एवं विभिन्न विधाओं के उत्कृष्ठजनों का छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के भीष्म पितामह मोहन सुंदरानी, महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित पंडवानी गायिका उषा बारले, पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक वह अन्य उपस्थित रहे।
तीरंदाज छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित
समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव द्वारा मयंक चतुर्वेदी को पत्रक़ारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।
भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर श्री कृष्ण भगवान के निमित्त दो दिवसीय आयोजन रखा गया है। उक्त आयोजन में संरक्षक रामकुमार यादव ,रोहित यादव,उमेंन्द यादव,राजेश झाला यादव, कमल नारायण यदु, अनिल डागा, अशोक सेठ, अप्पराव , कोटेश्वर राव, एस राजन, मनीराम यादव, शरद बिज़वे, गोवर्धन साहू, दीपक बंजारे, भूपेश द्विवेदी, दुर्गेश चौधरी ,सुभांश पंडित , दुर्गा यादव, कमला देवी, कुंती कोठारी, लक्ष्मी, ललिता पिल्ले, मीना शुक्ला, विद्या शुक्ला ,रामकुमार गुप्ता,सत्यपाल पासवान ,राम ,शिवानंद सहित अन्य उपस्थित रहे।