BHILAI. छत्तीसगढ़ के भिलाई में गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर है। भिलाई के बहुचर्चित सेक्टर 2 गणेश पंडाल में इस बार की थीम बहुत ही खास होने वाली है। आयोजन समिति द्वारा बप्पा के दरबार के लिए इस बार स्वप्न नगरी बनाई जा रही है।
भिलाई में हर बार की तरह इस बार भी गणेश पंडाल में कुछ अलग थीम का पंडाल तैयार किया जा रहा है। भिलाई के सेक्टर 2 न्यू आजाद गणेश उत्सव समिति ने इस बार गणेश के पंडाल को स्वप्न नगरी आधारित थीम पर तैयार किया है।
स्वप्न नगरी– सेक्टर 2
न्यू आजाद गणेश उत्सव समिति सेक्टर 2 के अध्यक्ष जे. श्रीनिवास राव ने बताया कि भिलाई सेक्टर–2 पंडाल में खूबसूरत परियों, पेड़–पौधे और जानवरों की आकृति के जरिए पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया है। इस पंडाल में लगभग 10 हजार मीटर नेट का प्रयोग किया गया है साथ ही 100 क्विंटल से भी अधिक फोम का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा बप्पा के दरबार में आने वाले लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने पौधे बाटे जाएंगे। पंडाल के अंदर जाते ही ऐसा महसूस होगा की आप किसी परियों की दुनिया में आ गए है। सुंदर सफेद और ठंडक भरे इस पंडाल में 15 एसी लगाए जाएंगे जिससे यहां ठंडकता बनी रहेगी।
एलियन अटैक थीम– सेक्टर 01
भिलाई के कई जगहों में अलग–अलग थीम में गणेश पंडाल बनाए जा रहे हैं। यहां सेक्टर-01 में एलियंस अटैक थीम तैयार किया जा रहा है। इसमें एलियंस का पृथ्वी पर अटैक दिखाया जाएगा। यहां एक स्पेस शिप बनाया जा रहा है जिसके माध्यम से यह दिखाया जाएगा की कैसे एलियंस पृथ्वी में उतरते है। लकड़ी व गत्ते से बने एलियंस की आंखों के लिए बल्ब का इस्तेमाल किया गया है जो अंधेरे में जलेंगी। पंडाल के अंदर रेडियम कलर का इस्तेमाल किया गया है जिससे अंधेरे में भी यह पंडाल काफी आकर्षक लगेगा।