BHILAI. कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई में ग्यारह दिवसीय प्रज्ञोत्सव का आयोजन किया गया है। इसका आज सातवा दिन है । आज यहां सोलो, वेस्टर्न, फोक और फिल्मी गानों पर बच्चों ने बड़ा ही जबरदस्त प्रस्तुति दिया। इस कार्यक्रम में करीब 100 से 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यहां जज के रूप में राकेश बंछोर और पी.ऋषिकेश उपस्थित रहे।
बता दें कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई में 2013 से राष्ट्रीय स्तर पर प्रज्ञोत्सव आयोजित होता आ रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष 2023 में भी भारतीय सांस्कृतिक व कला को संजोने हेतु ग्यारह दिवसीय प्रज्ञोत्सव का आयोजन किया गया है।
इस आयोजन में नृत्य ग्रुप सांग, क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फिल्मी गीत, बैंड, वाद्ययंत्र, भरतनाट्यम, कत्थक, ओडिसी, वेस्टर्न, फिल्मीगीतों पर नृत्य, कुचीपुड़ी, फोक डॉस, लोकनृत्य आदि शामिल है जिसमें लगभग 1000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 25 अगस्त को हुआ।
KPS नेहरू नगर की प्राचार्या सविता त्रिपाठी ने प्रतिभागियों की खूब प्रशंसा की। वहीं आज बताया की कृष्णा पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर में प्रज्ञोत्सव के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन हेतु वृहद मंच प्रदान किया गया है। ये कार्यक्रम श्री कृष्ण जन्माष्टमी को होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम में अलग–अलग जगहों से आए प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। इस आयोजन के खास अवसर पर कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एम. एम. त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी, वाइस चेयरमैन आनंद कुमार त्रिपाठी, सचिव प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी, प्राचार्या सविता त्रिपाठी उपस्थित रहे।
इस पूरे कार्यक्रम में नृत्य व कला के शिक्षकों की काफी मेहनत थी। ज्योति शर्मा, प्रकाश उमरे, धनेश्वरी साहू, भूपेन्द्र साहू, सुनील, गर्विता दत्ता, अजीत बैनर्जी एवं अन्य शिक्षकगण ने पूरे कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई रहे है।