RAIPUR. आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में आए दिन नेताओं की तीखी बयानबाजी सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा हिंदू हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिंदू हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार माता-पिता का निधन होने पर उनका पुत्र अपने बाल दान करता है।

प्रधानमंत्री ने अपनी माता के निधन के बाद अपना मुंडन ही नहीं करवाया। हिमंत बिस्वा सरमा प्रधानमंत्री को कहें कि वे मुंडन कराएं तब मैं हिमंत बिस्वा सरमा को हिंदू मानूंगा।

दरअसल, हिमंत बिस्वा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर दौरे पर थे। मंगलवार को जनसभा के दौरान उन्होंने भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने सीएम भूपेश बघेल को चैलेंज कर कहा था कि वे राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अयोध्या राम मंदिर लेकर जाएं। अब इस बयान को लेकर सीएम बघेल ने भी बिस्वा सरमा पर हिंदू होने को लेकर सवाल उठाया है और तीखा पलटवार किया है।





































