BHILAI. भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर में 23 जुलाई रविवार को परिचय पुस्तिका लांच की गई। इस पुस्तिका में कॉलोनी के ब्लॉक 01 से लेकर 13 तक के सभी मकानों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम, पता व टेलीफोन नंबर, प्रोफेशन की जानकारी दी गई है। इसके अलावा कॉलोनी में रहने वाले लोगों के व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विज्ञापन भी छापे गए है।
प्रियदर्शनी परिसर विकास समिति के अध्यक्ष जे.एन तिवारी ने बताया कि, यह केवल एक फोन डायरेक्टरी नहीं है बल्कि इसमें हमने सालों से कॉलोनी में होने वाले कार्यक्रमों की स्मृतियों को भी संजोया है। इसका प्रथम संस्करण 2009 में हुआ था जिसके बाद 2023 में द्वितीय संस्करण छापा गया, जिसका विमोचन आज 23 जुलाई को कॉलोनी परिसर के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा किया गया।
उन्होंने इस फोन डायरेक्टरी को प्रकाशित करने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि, दूरभाष निर्देशिका का प्रकाशन कॉलोनी के लोगों को एक दूसरों के निकट लाने का प्रयास है। इसके जरिये निश्चित ही कॉलोनी के निवासियों के संबंध सुगम होंगे साथ ही आने वाली पीढ़ी को भी कॉलोनी के इतिहास के बारे में जानने को मिलेगा।
इस दौरान जे.एन तिवारी, डॉ. के.गुरुनाथ, एन.पी मिश्रा, डॉ. बी.एस भाटिया, पी.डी खरे, एस.पी त्रिपाठी, पी.सी.छावड़ा, कमल जैन, डॉ.लाल मोहम्मद, डॉ.वी.के चौहान, प्रो अखिलेश तिवारी, विनोद कुमार शैल, सी.आई.भट्ट, टी.आर सोनी, अरविन्द वर्मा, आर.के प्रसाद, डी.एस. गुप्ता, बी.एल गुप्ता, हेमप्रसाद शर्मा, जोगिन्दर भाटिया, एन.एस भाटिया, अजीत सिंह, मयंक चतुर्वेदी, एन.के चौहान, के.के चौहान, रवि सिंह, डॉ.बी सिंह, एस.के गुप्ता, एल.के कौशिक, संजय चौधरी, टी.डी राव, डॉ.दिनेश, मदन जीत, सीए बी.के गुप्ता, अशफाक व प्रियदर्शनी परिसर के अन्य महत्वपूर्ण नागरिक मौजूद रहे।