INDORE. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 17:34 बजे से 19:16 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 02 जुलाई का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को थोड़ी मानसिक चिंता बढ़ेगी एवं घर परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। व्यापार व्यवसाय में थोड़ी उन्नति हो सकती है तथा आपके सितारे शाम होते-होते बुलंद होंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभ अंक 8
वृषभ – वृषभ राशि के जातक अपने किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं एवं किसी नए साथी से मुलाकात कर सकते हैं। आपका समय अनुकूल है, जिससे आप व्यापार में बड़े इन्वेस्टमेंट भी करेंगे। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 6

मिथुन – मिथुन राशि के जातकों का हृदय संबंधी बीमारी होने से समस्याएं बढ़ेगी एवं अपने निजी काम को समय ना देने की स्थिति में आलस्य आएगा। अपने लिए जीवनसाथी ढूंढने के लिए बाहर जा सकते हैं। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 3
कर्क – कर्क राशि के जातक अपने लिए उपयोगी वस्तुओं का चयन करेंगे तथा प्रॉपर्टी संबंधी लाभ भी प्राप्त करेंगे। अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं तथा मांगलिक आयोजनों में सम्मिलित भी हो सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 2

सिंह – सिंह राशि के जातक अपने किसी परिचित के साथ व्यापार व्यवसाय में लगेंगे तथा आर्थिक सहायता भी प्राप्त करेंगे। अपना कोई जरूरी काम है तो निपटा लेवे, पहले भी समय अनुकूल है। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 4
कन्या – कन्या राशि के जातकों को अपने लिए भौतिक वस्तुओं का चयन करना चाहिए तथा महिलाओं को अपने पति से डिमांड करनी चाहिए उचित समय है। अपने जीवन साथी के साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 1
तुला – तुला राशि के जातकों को अपने किसी पुराने मित्र से भेंट करनी चाहिए तथा शासकीय कामकाज में रुचि लेनी चाहिए। किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात आपके जीवन में ताजगी भरेगी। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 6
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को प्रापर्टी संबंधी डील करनी चाहिए। अपने किसी सामाजिक बंधुओं से मुलाकात करें एवं सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित हो लाभ होगा तथा जिस संगठन का हिस्सा भी बन सकते हैं। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 7
धनु – धनु राशि के जातकों को किसी मित्र की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपका कर्ज भी मुक्त होगा तथा संबंध अच्छे रहेंगे। राजनीतिक मामलों में कुछ उन्नति मिल सकती है तथा किसी अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। ॐ राहवे नमः का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 6

मकर – मकर राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए किसी की बातों में नहीं आना चाहिए उचित रहेगा। किसी भी प्रलोभन में फसना आप को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 9
कुंभ – समय अनुकूल चल रहा है इसलिए बड़े इनवेस्टमेंट में कर सकते हैं, तथा शिक्षा संबंधी मामले में भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अपने किसी परिचित से मुलाकात करना लाभ पहुंचाएगा। ओम गुरवे नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 4

मीन – मीन राशि के जातक किसी विवादों में फंस सकते हैं तथा परिवार में ही प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर कोई अनबन हो सकती है। अपने लिए जरूरी सामग्री का चयन करें एवं घर से थोड़ी दूरी बनाए उचित रहेगा। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग भूरा एवं शुभांक 7




































