RAIPUR. रायपुर के एक निजी स्कूल में छात्रों के बीच मार-पीट से एक छात्र का सिर फट गया। ये दोनों छात्र आपस में बस की सीट को लेकर झगड़ा कर रहे थे। कुछ देर बाद झगड़ा बढ़ गया और दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें से एक छात्र ने अपने दोस्तों को भी बुला लिया और उनके साथ मिलकर दूसरे छात्र की जमकर पिटाई कर दी जिससे दूसरे छात्र का सिर फूट गया और खून बहने लगा। पीड़ित छात्र ने आरोपी छात्र के खिलाफ आजाद चौक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के डुंडा स्थित स्कूल में दोनों छात्र बस की सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा कर रहे थे। रोज एक ही बस में बैठकर दोनों स्कूल से आना-जाना करते हैं। 05 जुलाई की दोपहर एक बजे के करीब स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए यह दोनों स्टूडेंट बस में बैठ गए। तभी अचनाक दोनों के बीच बस में सीट को लेकर आपस में बहस होने लगी। कुछ देर आगे जाने के बाद एक छात्र बूढ़ातालाब में बस से उतर गया और दूसरा स्टूडेंट मुकुट नगर में अपने घर के पास उतरा।

इसके बाद पहले बस से उतरा नाबालिग आरोपी अपने साथ कुछ और युवकों को भी लेकर बाइक से मुकुट नगर आ पहुंचा। उसने दूसरे स्टूडेंट के साथ पहले बहस शुरू की फिर उसे गालियां देने लगा। धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस बीच आरोपी लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे छात्र का सिर फोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उपचार के लिए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में लगी हुई है। घायल छात्र का जारी है।





































