BHILAI. भिलाई नगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया है। जनसेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किये गए सराहनीय कार्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं भिलाई के विकास के लिए किये गए प्रयासों से प्रभावित होकर आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया।
इन कार्यकर्ताओं ने पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने भिलाई विधायक व उनके समर्थकों पर भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, अवैध शराब, जुआ सट्टा और शहर की स्थिति को बदहाल करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यह सब देख कर ही उन्होंने भाजपा पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया।
ये हुए भाजपा में शामिल
आज 03 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी में मंजीत सिंह, प्रशांत तिवारी, लीलू सिंह, सांभा, रामू पंडित, राजू, परमेश रेड्डी, संतोष सिंह, गुरदीप सिंह, शिवा भाई, शंकर राव, परविंदर सिं, मन्नू सिंह, विक्की यादव, मुन्ना शाह, महेश लहरे, सोनू लहरे, कालू, प्रदीप, नागेंद्र ठाकुर, आकाश, प्रीतम सिंह, गोलू, बॉबी, सत्या बेहरा, सुरेश ठाकुर, नितेश साहू, रामलू, राधे गुप्ता, संतोष साहू, आकाश तिवारी, ए रवि कुमार, बबलू राव, सुंदर राव, अमित चौधरी आदि शामिल हुए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की सरकार झूठी व भ्रष्ट है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने में झूठे मामले दर्ज कर कांग्रेस का काम करने के लिए दबाव बनाया गया। इसके अलावा उनके अनुसार कार्य न करने पर व्यापार बंद कराकर अंदर कराने की धमकी भी दी गई थी।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि वर्तमान में भिलाई अपनी अब तक की सबसे दयनीय स्थिति से गुजर रहा है। शहर में खुलेआम जुआं सट्टा खेला जाता है। वही गली मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। यहां असामाजिक गतिविधियों व अपराधों का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जहां पहले भिलाई की पहचान शिक्षाधानी के रूप में होती थी वही अब यहां युवा जुआ सट्टा जैसी बुरी लत का शिकार होता जा रहा है।