BHOPAL. मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में आज एक और चीते ने आज सुबह दम तोड़ दिया। वही इसके पहले मंगलवार को नर चीता तेजस की भी उद्यान में मौत हो गई थी।
दरअसल, आज सुबह से सूरज काफी सुस्त था और लेटा हुआ था। निगरानी दल ने पास जाकर देखा तो उसके आस-पास काफी मक्खियां भिनक रही थी।
थोड़े समय बाद वह वहां से उठकर चला गया। सूरज की हालत को देखकर वायरलेस के जरिये निगरानी दाल द्वारा कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई।
सूचना मिलने के बाद वन्य चिकित्सक व सम्बंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सूरज की लोकेशन सर्च करने पर टीम मौके पर पहुंची जहां नर चीता सूरज मृत पाया गया।
आपको बता दे, मध्यप्रदेश कूनो नेशनल पार्क में यह चीते अफ्रीका से लाये गए थे। जिन्हें पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर उद्यान में छोड़ा था।