BHILAI. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बड़ी संख्या में रहने वाले बेन्थों उड़िया समाज ने प्रत्येक वर्ष की भांति आज यानी बुधवार शाम को महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा में महाभंडारे का आयोजन किया था। इस बार महाभंडारे में भोग का वितरण समाज की महिलाओं द्वारा किया गया। भिलाई के सिविक सेंटर में आयोजित इस भोग वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भिलाई नगर विधायक व सभापति भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
महाभंडारे में ये रहा खास
भिलाई में निवासरत बेन्थों उड़िया समाज द्वारा हर साल आयोजित जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा के अवसर पर इस बार भी महाभंडारे का आयोजन किया गया था। इस बार समाज की महिलाओं ने भोग का वितरण किया। सिविक सेंटर में देर शाम शुरू हुआ महाभंडारे का आयोजन देर रात तक चला। महाभंडारे में पांच क्विंटल हलवा, दो क्विंटल देशी चना, पांच हजार केला का वितरण किया गया।
महाभंडारे में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू, पार्षद साकेत चंद्राकर, रवि कुर्रे, सौरभ मिश्रा, अर्जुन शर्मा भी पहुंचे। विधायक व सभापति ने जहां महाभंडारे का प्रसाद ग्रहण किया, तो वहीं कुछ देर तक श्रद्धालुओं को भोग का वितरण भी करते रहे। कार्यक्रम में समाज के संरक्षक निरंजन बिसाई, अध्यक्ष देवा साहू, निरंजन साहू, अभिमन्यू साहू, सिमाग्री बिसाई, बंधू बिसाई, जनार्दन बिसाई, हरकिशन दलाई, आनंद बिसाई, गोरेलाल, रुपा दलाई, ज्योति बिसाई, महेश बिसाई सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।