INDORE. चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 07:26 बजे से 09:07 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 26 जून का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को आज किसी से उधार लेना पड़ सकता है एवं व्यापार व्यवसाय की बढ़ोतरी के लिए अच्छे मार्गदर्शक मिल सकते है। सोच विचार कर किया गया हर कार्य सफलता हासिल कराएगा। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 7
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को अपने नियमों पर चलना चाहिए तथा बड़े बुजुर्गों का आदर करना चाहिए। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी एवं अपने लिए सही साथी मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 6
मिथुन – मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य का ध्यान देवें एवं किसी मांगलिक आयोजन में जाने पर खानपान का भी विशेष तौर पर ध्यान दें उचित रहेगा। अपने लिए कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 1
कर्क – कर्क राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्राएं करनी चाहिए एवं अपने नियमों पर चलने के लिए परिवार के साथ आगे बढ़ना चाहिए। परिवार के सदस्यों द्वारा लाभ होगा तथा आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 4
सिंह – सिंह राशि के जातक अपने किसी पुराने मित्र से भेंट कर सकते हैं तथा किसी मांगलिक आयोजन में जा सकते हैं। अपने लिए कोई नया व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं जो आगे जाकर लाभ देगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 2
कन्या – कन्या राशि के जातकों की वर्तमान स्थिति अच्छी बनी हुई है, इसलिए आज ज्यादा मेहनत करें तथा सही स्थान पर इन्वेस्टमेंट करें लाभ होंगे। युवा वर्गों खासा लाभ मिलने वाला है तथा शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभ अंक 8

तुला – तुला राशि के जातकों को संतान की चिंता रहेगी एवं संतान के साथ लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। बच्चों की उपलब्धि बढ़ने से तथा सही स्थान प्राप्त होने से प्रसन्नता बढ़ेगी तथा घर में खुशियों का माहौल रहेगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 3
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को अपने किसी घनिष्ठ मित्र की सहायता से बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने को आतुर होंगे, जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। अपना कोई रुका हुआ काम कर सकते हैं और पुराने कर्ज की वापसी के लिए प्रयास कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 5
धनु – धनु राशि के जातकों को राजनीतिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं एवं व्यापार व्यवसाय के संबंध बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त होना है और व्यापार व्यवसाय की गति बढ़ेगी। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग ग्रे एवं शुभ अंक 2

मकर – मकर राशि के जातक अपने किसी निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति का समावेश करेंगे, जिससे घर में कलह बढ़ेगी। एवं अपने द्वारा दिए गए कर्ज से परेशान रहेंगे। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 9
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों के लिए ग्रह अनुकूल है, जिससे व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के योग एवं नौकरी पैसे संबंधी लाभ मिलने के योग रहेंगे। नौकरी पैसे में प्रमोशन हो सकता है तथा सामाजिक गतिविधियां बढ़ने से भी नाम बढ़ेगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 1
मीन – मीन राशि के जातकों को किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा तथा पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में आगे आएंगे, जिससे आपकी पब्लिसिटी पड़ेगी। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग स्किन एवं शुभ अंक 6
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है




































