GWARLIOR. ग्वालियर जिले के पारसेन गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां लापता 08 वर्षीय मासूम का कंकाल तालाब किनारे पाया गया। कंकाल तालाब किनारे मिटटी में दबा हुआ था। खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।
दरअसल, 08 वर्षीय बालक पिता किशोर माहौर 31 मई की दोपहर से लापता था। घर वालों द्वारा शिकायत करने पर पुलिस लापता बालक की खोज में लगी हुई थी। मामले की जांच में लगी हुई पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो यह बात सामने आई की उस दिन बालक अपने परिजन जीतेन्द्र माहौर के साथ घूम रहा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दबाव बनते ही आरोपी जीतेन्द्र माहौर ने अपना गुनाह कबूल कर सरे राज खोल दिए। आरोपी ने पुलिस को स्वयं ही बताया की वह बालक को अपने साथ घुमाने के बहाने से तालाब के पास ले गया था। वहां मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसने पानी में डुबाकर बालक की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को तालाब किनारे मिटटी में दबा दिया और घर लौट आया।
घटना की पूरी जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तालाब किनारे आरोपी द्वारा बताई गई जगह में शव का आधा हिस्सा दिखाई दे रहा था। वही आधा शरीर देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे किसी जानवर ने उसे नोचा,खाया हो। शरीर पर मांस का कुछ ही हिस्सा शेष बचा था। बाकी शरीर गलकर कंकाल बन चूका था। परिजनों ने बालक के लोवर के आधार पर उसकी पहचान की। फिलहाल पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।