BHILAI. विधायक देवेंद्र यादव की उपस्थिति में खुर्सीपार बालाजी नगर लक्ष्मीनारायण क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर पद्मश्री से उषा बारले, नीता लोधी, डी नागमणि, डी सुजाता, तुलसी पटेल, रीता सिंह गेरा के साथ ही क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण महिलाएं मौजूद रही।
इस दौरान क्षेत्र की महिला सफाई कर्मचारी, मितानिन, महिला कमांडो और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित पूूरे खुर्सीपार क्षेत्र की महिला समूह का सम्मान किया गया। आयोजन में पुष्प वर्षा के साथ मनोरंजन के लिए आरकेट्रा की भी व्यवस्था की गई।
आयोजन में शामिल विधायक देवेंद्र यादव ने नारी शक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें प्रमाण किया और कहा कि नारी शक्ति महान है। नारी ना तो पहले कभी कमजोर थी और ना ही आज कभी कमजोर है। नारी जो पूरे परिवार को चलाती है। बच्चों को लालन पोषण करती है। उन्हें अच्छी शिक्षा और दिक्षा देती है। नारियाें का हमेशा सम्मान होना चाहिए। महिलाओं के क्षेत्र में विकास को लेकर भी चर्चा की गई। बीते कुछ सालों में क्षेत्र में हुए विकास को लेकर सभी ने देवेंद्र यादव का धन्यवाद किया।
नारियों के सम्मान में तैयार हुआ महिला समृद्ध बाजार –
आयोजन में शामिल महिलाओं का कहना हैं कि विधायक देवेंद्र यादव ने पूरे शहर की महिलाओं के सम्मान में महिला समृद्ध बाजार बनाया जिससे वे आत्मनिर्भर बन पाई हैं। आर्थिक उन्नति के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने शहर भर के महिला समूहों को नींव को मजबूत किया हैं। महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए अब जल्द गार्मेंट फैक्ट्री शुरू करने वाले है। एक महिला के सशक्त होने से पूरा परिवार सशक्त होगा।